Darbhanga : मारपीट कर किया जख्मी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : मारपीट कर किया जख्मी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

24 जुलाई की शाम चौधरी गाछी स्थित एक घर कोचिंग पढ़ा रहा था

विज्ञापन

मनीगाछी. बलौर दुलियाही निवासी राजेंद्र सदा के पुत्र हरिराम सदा ने थाना में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि 24 जुलाई की शाम चौधरी गाछी स्थित एक घर कोचिंग पढ़ा रहा था. इसी बीच डैनीटोल निवासी अरविंद कुमार यादव व रोशन कामति उर्फ सत्या वहां पहुंचे. जबर्दस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर डैनी टोल के बाहर एक बगीचे में ले गए. वहां पहले से पांच-छह आदमी मौजूद थे. वहां गोपाल झा के कहने पर जान मारने की नीयत से सभी लोगों ने लाठी-डंडा व लोहे की राॅड से मारकर बेहोश कर दिया. इसी बीच खोजते हुए ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी भाग गये, जिससे जान बच सकी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी. इधर, मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है. दवा व्यवसायी के निधन से शोक केवटी. रनवे निवासी समाजसेवी 60 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता का निधन इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह हो गया. इस खबर से शोक छा गया है. अंतिम संस्कार दड़िमा गांव स्थित नवटोलिया टोला के समीप निजी आम के बगीचे में किया गया. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता ने दी. ओम प्रकाश गुप्ता दवा व्यवसायी थे. पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे. अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन