Darbhanga News: मकनपुरा में लगी आग में घर खाक

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: मकनपुरा में लगी आग में घर खाक

Darbhanga News:सनहपुर पंचायत के मकनपुरा में आग लगने से रामबली भगत का घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. सनहपुर पंचायत के मकनपुरा में आग लगने से रामबली भगत का घर जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका. आग की लपट देख जुटे स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पायी. गृहस्वामी ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे. अगलगी का शोर होने पर पहुंचे, लेकिन तबतक घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, नकदी सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूर्व पैक्स अध्यक्ष हीरा भगत, पंसस इंद्रजीत भगत आदि ने बताया कि अंचल प्रशासन को घटना की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन