ePaper

Darbhanga News: कादिराबाद में घर का ताला तोड़ कर 20-25 लाख के जेवरात की चोरी

Updated at : 06 Dec 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: कादिराबाद में घर का ताला तोड़ कर 20-25 लाख के जेवरात की चोरी

Darbhanga News:चोरों ने कल रात 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने चांद की मूर्तियों तथा जेवरात आदि की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कादिराबाद सरकारी बस अड्डा के सामने स्थित मकान से चोरों ने कल रात 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने चांद की मूर्तियों तथा जेवरात आदि की चोरी कर ली. गृह स्वामी पूरे परिवार के साथ अपने गांव मनीगाछी प्रखंड के माऊ बेहट दोस्त की शादी में गए थे. शुक्रवार की शाम कादिराबाद वापस आने पर चोरी का पता चला. स्वर्गीय उग्र नारायण झा के पुत्र राधे झा ने बताया कि कल सुबह 9 बजे वे लोग गांव चले गए थे. आज शाम सात बजे वापस लौटे तो देखा गेट का ताला टूटा था. सीसीटीवी कल रात 10 बजे से बंद है. चोरों ने चोरी से पूर्व सीसीटीवी बंद कर दिया होगा. बताया कि एक कमरे में दो गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 10 किलो चांदी की देवी देवताओं की मूर्ति तथा कुछ सोने के जेवरात सहित 80-90 हजार रुपए नकद की चोरी की गयी है. बताया कि डायल 112 पर जानकारी देने पर पुलिस आई थी. विवि थाना को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन