Darbhanga News: आरएसएस ने दैनिक शाखा के माध्यम से समाज के दिया लाखों योग्य नागरिक

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 10:38 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:महाविद्यालय प्रमुख अवनीश ने कहा कि डॉ हेडगेवार ने संघ स्थापना का लक्ष्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित कर हिन्दुत्व के अधिष्ठापन के लिए भारत को समर्थ और परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने का रखा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा/बेनीपुर. आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में विजयादशमी उत्सव के तहत रविवार को आरएसएस के जिला बेनीपुर अंतर्गत कुशेश्वरस्थान खंड के तत्वावधान में स्थानीय बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर से पथ संचलन निकाला. इसमें दरभंगा विभाग के महाविद्यालय प्रमुख अवनीश ने कहा कि डॉ हेडगेवार ने संघ स्थापना का लक्ष्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित कर हिन्दुत्व के अधिष्ठापन के लिए भारत को समर्थ और परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने का रखा. इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वैसे ही गुणवान,अनुशासित, देश-भक्ति से ओत-प्रोत, चरित्रवान एवं समर्पित कार्यकर्ता आवश्यक थे. ऐसे कार्यकर्ता निर्माण करने के लिए उन्होंने एक सरल, अनोखी किंतु अत्यंत परिणाम कारक दैनिक शाखा की कार्यपद्धति संघ में विकसित की. संघ ने इस कार्यपद्धति से लाखों योग्य कार्यकर्ता तैयार किए, जो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सौ वर्षों से समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलता है. इस यात्रा में संघ उपहास व विरोध के मार्ग को पार कर स्वीकृति एवं समर्थन की प्राप्ति की स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने समरस व सशक्त समाज निर्माण के लिए सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वत्व बोध व नागरिक कर्तव्य आदि पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्य शिक्षक अरविंद, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र, खंड सेवा प्रमुख कार्तिक, धनंजय कुमार झा, उत्तर बिहार प्रांत सह सेवा प्रमुख रुद्र नारायण, दरभंगा विभाग कार्यवाह सनोज नायक, दरभंगा विभाग बौद्धिक प्रमुख शेखर प्रसाद, बेनीपुर जिला कार्यवाह सत्येंद्र कुमार, सुबोध कुमार, कौशल कुमार, सुरेश कुमार, राजीव कुमार आदि ने शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन