गर्मी की वजह से फर्श पर गिर गया छात्र

वर्ग दो का छात्र रौनक कुमार शर्मा शनिवार को मध्याह्न भोजन करने के लिए जाते समय भीषण गर्मी के कारण चक्कर आने से फर्श पर गिर गया.
अलीनगर. मध्य विद्यालय तुमौल के वर्ग दो का छात्र रौनक कुमार शर्मा शनिवार को मध्याह्न भोजन करने के लिए जाते समय भीषण गर्मी के कारण चक्कर आने से फर्श पर गिर गया. शिक्षक उसे तत्परता के साथ उठाकर हवादार कार्यालय कक्ष में ले गये. चेहरे पर पानी का छींटा दिया. हाथ पंखा से हवा भी दिया. स्थानीय चिकित्सक को भी तत्क्षण बुलाया गया. चिकित्सक ने ओआरएस का घोल पिलवाया तथा उपचार किया. इसी क्रम में उसके अभिभावक को भी बुला लिया गया. सामान्य हालत होने पर अभिभावक छात्र को अपने साथ घर ले गए. विद्यालय के प्रभार में वरीय शिक्षिका बनीता झा व अन्य सहायक शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










