ePaper

Darbhanga News: दो दिनाें तक कचरे से पटे रहने के बाद शहर से हुआ कूड़े का उठाव

Updated at : 29 Oct 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दो दिनाें तक कचरे से पटे रहने के बाद शहर से हुआ कूड़े का उठाव

Darbhanga News:छठ पर्व के दौरान बाजार से लेकर वार्डों की सड़कों पर फैले कचरे का उठाव बुधवार को नगर निगम प्रशासन कराया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. छठ पर्व के दौरान बाजार से लेकर वार्डों की सड़कों पर फैले कचरे का उठाव बुधवार को नगर निगम प्रशासन कराया. दो दिनों तक कचरे से पटे रहने के बाद बाद बाजार क्षेत्र की कुछ सड़कों पर मजदूरों ने झाड़ू लगायी. कचरा समेटा. साफ-सफाई की. जगह-जगह दुर्गंध दे रहे कूड़ें का उठाव कराया गया. कहीं सुबह आठ बजे तो कहीं 10 बजे के बाद कचरा उठाव के लिए वाहन पहुंचा. सफाई होने से सड़क चकाचक नजर आने लगी. हालांकि संध्याकाली अर्घ के दिन देर शाम तक सफाई में जुटे रहने के बाद सफाई कर्मचारी बुधवार को वापस ड्यूटी पर लौटे. निर्धारित संख्या में आधा से भी कम मजदूरों की उपस्थिति रही. मजदूरों की संख्या कम रहने के कारण शहर की 60 से 70 फीसदी ही सफाई हो सकी. कहीं पांच तो कहीं सात मजदूरों को काम करते देखा गया. वहीं संध्याकालीन अर्घ से दो दिन पूर्व तक रात्रि सफाई फिसड्डी नजर आयी. मुक्कमल रात्रि सफाई व दिन में छठ के बाद मजदूरों की संख्या कम रहने सफाई कर्मियों पर काम का अधिक दबाव रहा. कचरा उठाव के लिए लगाये गये वाहनों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही. गली-मोहल्लाें की स्थिति नारकीय ही बनी रही. कचरा प्वाइंट पर कूड़े का ढेर आस-पास दुर्गंध फैलाता रहा. आवारा पशुओं द्वारा इधर-उधर कचरा को फैला देने से राहगीर को आवागमन में परेशानी हुई. बता दें कि संध्याकाली अर्घ अर्पण के दिन व पारण के दिन फलों, हरी सब्जियों, चाय-नाश्ता व कपड़ों की दुकानदारी के बाद गंदगी सड़क पर छोड़कर दुकानदार निकल गए. नतीजतन हर तरफ कचरा ही कचरा नजर आ रहा था. जोन प्रभारियों ने बताया कि रात्रि सफाई नहीं होने व मजदूरों की कम उपस्थिति के कारण समस्या हुई है. कचरा प्वाइंट से कूड़ा का उठाव कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन