Darbhanga News: भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक मतदान के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक मतदान के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Darbhanga News:आसन्न विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. आसन्न विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहा है. इसे लेकर रविवार को एसडीओ मनीष कुमार झा व एसडीपीओ बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च बहेड़ा थाना परिसर से चलकर बहेड़ा बाजार, आशापुर, बेनीपुर, भरत चौक होते हुए पुलिस अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा. मार्च में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुदीप शंकर झा, बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन