Darbhanga News: पुरानी रंजिश में फायरिंग, युवक के पांव में लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 11:01 PM
Darbhanga News:पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहर पंचायत के बरनिया गांव में बुधवार की देर शाम यह घटना घटी.
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहर पंचायत के बरनिया गांव में बुधवार की देर शाम यह घटना घटी. घायल युवक की पहचान वकील राय के 25 वर्षीय पुत्र रचित्त राय के रूप में हुई. घायल युवक के परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल युवक रचित ने अपने बयान में बताया कि हम अपने दरवाजे पर कुर्षि पर बैठे हुए थे, इसी बीच गांव का ही सरोज राय बाइक से आया और गोली मारकर भाग गया. गोली पैर में लगी है. बताया कि एक दिन पूर्व सरोज राय सहित उनके परिवार के लोगों ने मिलकर मेरे पिताजी को घर से खींच कर मारपीट की थी. इसे लेकर थाना में प्राथमिक भी दर्ज करायी गयी थी, जिसकी कांड संख्या 299/ 24 है. लोगों का कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस इस मामले में संज्ञान लेती तो आज ऐसी घटना नहीं होती. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं एसएसपी जग्गू नाथ रेड्डी ने बताया कि मामले में जानकारी ली जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










