ePaper

Darbhanga: प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने फिर जमाया कब्जा

Updated at : 29 Mar 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga: प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने फिर जमाया कब्जा

18वें प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने 21 रन से जीत लिया

विज्ञापन

दरभंगा. मीडिया स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित 18वें प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने 21 रन से जीत लिया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेट्रॉनिक मीडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया. गौरव ने 56 तथा प्रशांत ने 43 रनों की पारी खेली. आकाशवाणी के अभिषेक ने 03 तथा पुष्पेश एवं विकास ने 1-1 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाशवाणी की टीम निर्धारित ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी. दीपेंद्र ने सर्वाधिक 40 रन बनाए. विकास ने 21 तथा पुष्पेश एवं अभिषेक ने 20-20 रनों का योगदान दिया. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रमापति 03 तथा गुंजन एवं प्रशांत ने 2-2 विकेट लिये. बता दें कि पिछले साल भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ही चैंपियन बना था.

लगातार 18 वर्षों से आयोजन अनुकरणीय उपलब्धि

डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि लगातार 18 वर्षों से इस तरह का आयोजन अपने आप में अनुकरणीय उपलब्धि है. संस्कृत विवि के कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन की जितनी तारीफ की जाये वह कम है. वित्त पदाधिकारी तथा संस्कृत विवि के डीआर-टू डॉ सुनील कुमार ने आयोजन को सराहा. लनामिवि के विज्ञान संकायाध्यक्ष सह सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने क्रिकेट की ही तरह फुटबॉल के भी आयोजन की आवश्यकता जतायी. लनामिवि के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने पत्रकारों की खेल भावना को नई पीढ़ी के लिए पाथेय बताया.

गुंजन कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

टूर्नामेंट के लीग तथा सेमीफाइनल के साथ फाइनल मुकाबलों के मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एलेवन को विनर कप तथा उपविजेता आकाशवाणी एकादश काे रनर कप अतिथियों ने प्रदान किया. टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर आकाशवाणी के अभिषेक चौधरी रहे, जबकि बेस्ट बैटर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रशांत कुमार घोषित किये गये. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के गुंजन कुमार को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया. टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले संस्थानों का भी अभिनंदन किया गया. अंपायर सुजीत ठाकुर, गोपाल कुमार सहित अन्य अंपायरों के संग ग्राउंड मैन महेश कुमार को भी पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन