Darbhanga News: आज पोल शिफ्टिंग व नया फीडर निर्माण को बाधित रहेगी बिजली

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पोल व तार शिफ्ट करने के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बेला उपकेंद्र का कटहलबाड़ी फीडर सोमवार को एक घंटा शटडाउन पर रहेगा. पोल व तार शिफ्ट करने के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, सहनी टोला, छट्ठी पोखर, जलान कॉलेज, बाघ मोड़, बेला मोड़, कटहलवाड़ी, भंडार चौक, विद्यापति चौक, एमएलएसएम कॉलेज, दीवानी तकिया, बरही टोला आदि इलाके की बिजली आपूर्ति गुल रहेगी. दूसरी ओर अर्बन पीएसएस में नये फीडर का निर्माण होगा. सुरक्षा के मद्देनजर दोनार व रामजानकी फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान भटियारीसराय, दोनार, अल्लपट्टी, मिश्रटोला, दिग्घी, खान चौक, मौलागंज, पुरानी मुंसफी, फैजुल्लाह खां, उर्दू बाजार, भीगो चौक, जमालपुरा आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन