एक सप्ताह में दरभंगा-दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले 2000 यात्रियों का हवाई टिकट कैंसिल

Updated at : 29 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले पैसेंजरों के मन में टिकट कटाने के बाद भी असमंजस की स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन

अजय कुमार मिश्रा, दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले पैसेंजरों के मन में टिकट कटाने के बाद भी असमंजस की स्थिति बनी रहती है. बिना पूर्व सूचना दिये फ्लाइट को कैंसिल कर दिया जाना यहां के सिस्टम में शामिल है. इस कारण यात्रा का प्लान बनाने में लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर आपात स्थिति में जाने वाले पैसेंजरों को पटना का रुख करना पड़ता है. स्पाइस जेट ने बीते 10 दिन में दिल्ली रूट पर विमान की संख्या दो से घटाकर एक कर दिया है. इस अंतराल में आवागमन करने वाले 2000 से अधिक यात्री टिकट कटाने के बावजूद यात्रा से वंचित रह गये. इससे दो करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गयी है. प्रति विमान औसतन 150 यात्रियों के टिकट कैंसिल से टैक्स के रूप में विभाग को भी 80 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही गयी है. यात्रियों की संख्या को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट हमेशा सुर्खियों में रहा है. विमानन कंपनी एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी की लापरवाही के कारण पैसेंजरों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. बीते दो माह में पिछले सोमवार को सबसे कम छह विमानों की आवाजाही हुई. 984 यात्रियों ने आवागमन किया. इसके पूर्व पिछले दरभंगा एयरपोर्ट से औसतन 10 विमानों का आवागमन होता रहा है. इसमें करीब 1500 यात्री औसतन डेली आवागमन करते हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट से प्रति विमान करीब 150 सीट की बुकिंग होती है. एक विमान में 180 से 190 सीट उपलब्ध रहते हैं. इस लिहाज से फ्लाइट का आरक्षण प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक रहता है. दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को आठ विमानों में 1106 यात्रियों ने सफर किया. मंगलवार को आठ जहाजों में 1124 पैसेंजरों ने आवागमन किया था. आज यहां से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद व मुंबई रूट पर एक- एक जोड़ी विमान की आवाजाही हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन