Darbhanga News: दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News:दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा: बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा

Darbhanga News: दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर पोअरिया चौक के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में कोल्हंटा निवासी विनोद राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक डीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया चौक से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.यहाँ तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

मृतक की पहचान कोल्हंटा गांव निवासी सुरिंदर राम के 38 वर्षीय पुत्र विनोद राम के रूप में की गई है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि विनोद राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़दिया. इस घटना की खबर जैसे ही कोल्हंटा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है.

दूसरे युवक की हालत नाजुक, डीएमसीएच में भर्ती

इसी हादसे में बाइक पर सवार कोल्हंटा गांव के ही महेश राम का 28 वर्षीय पुत्र परमजीत राम गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, परमजीत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है.

चालक फरार, पिकअप को पुलिस ने किया जब्त

हादसे के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा. घटना की सूचना मिलते ही विशनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतक विनोद राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

दरभंगा के हनुमाननगर से रणविजय सांडिल्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन