दरभंगा: आरओबी की रेलिंग अचानक गिरी, कटहलबाड़ी बाजार में टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News rob-railing-collapses-near-kathalbari-market-major-accident-averted

प्रतीकात्मक फोटो

Darbhanga News: दरभंगा के उत्तर कटहलबाड़ी आरओबी की जर्जर सीढ़ी की रेलिंग अचानक गिर गई. व्यस्त सब्जी बाजार में हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद पुल की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन से सटे उत्तर कटहलबाड़ी रोड ओवरब्रिज (आरओबी) की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आ गई है. शनिवार को पुल की एक सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई. राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त नीचे कोई राहगीर या दुकानदार मौजूद नहीं था. वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

व्यस्त बाजार के बीच गिरी रेलिंग

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीसागर स्थित सब्जी बाजार के पास आरओबी की एक सीढ़ी की रेलिंग अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गई. यह इलाका दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही से गुलजार रहता है. रेलिंग जिस तरह सड़क के बीच आकर गिरी, उससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था.

वर्षों से जर्जर हैं सीढ़ियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरओबी निर्माण के समय लोगों की सुविधा के लिए चार सीढ़ियां बनाई गई थीं. लेकिन पिछले कई वर्षों से इनकी हालत खराब है. सीढ़ियों में दरारें पड़ चुकी हैं और सुरक्षा कारणों से रेलवे विभाग ने पहले ही अस्थायी दीवार बनाकर इन्हें बंद कर दिया था. इसके बावजूद मरम्मत या रखरखाव की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई.

मलबा हटाने में भी हुई देरी

रेलिंग गिरने के बाद सड़क पर मलबा जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. घंटों तक मलबा नहीं हटाए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रही. लोगों का आरोप है कि पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार हो रही है, जिससे इसकी संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

रेलवे ने मांगी रिपोर्ट

मामले को लेकर दरभंगा जंक्शन के एईएन जगदीश शरण ने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जा रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन