Darbhanga: सड़कों पर दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए कब से शुरू होगी सुविधा

Published by :Aniket Kumar
Published at :07 May 2026 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News pm e bus service 50 electric buses to run in city transport

ई-बस सेवा (AI इमेज)

Darbhanga News: दरभंगा में पीएम ई-बस सेवा के तहत 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएंगी. बिहार सरकार ने इसके लिए बजट को मंजूरी दे दी है, जिससे शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: मिथिलांचल के प्रमुख केंद्र दरभंगा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है. बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने शहर को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना को हरी झंडी दे दी है. इस योजना के तहत दरभंगा की सड़कों पर जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक एसी बसें दौड़ती नजर आएंगी. पटना के बाद दरभंगा समेत राज्य के छह प्रमुख शहरों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है.

12 वर्षों तक होगा बसों का परिचालन

परिवहन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2026-27 से शुरू होगा, जो अगले 12 वर्षों तक जारी रहेगा. दरभंगा के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और पूर्णिया में भी 50-50 बसें चलाई जाएंगी. इन बसों के परिचालन से न केवल शहरवासियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा, बल्कि डीजल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण और शोर में भी भारी कमी आएगी.

सरकार ने बजट में की भारी बढ़ोतरी

योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय मदद का दायरा बढ़ा दिया है. परिचालन के दौरान होने वाले संभावित घाटे की भरपाई के लिए ‘कैश गैप सब्सिडी’ के रूप में स्वीकृत राशि को 203.20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अब 517.16 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस भारी निवेश से दरभंगा की शहरी परिवहन व्यवस्था को एक नई पहचान मिलेगी और ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से भी लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है.

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन