Darbhanga: जाले में यातायात नियमों की सरेआम अनदेखी, सिर के बजाय लेगगार्ड की शोभा बढ़ा रहा हेलमेट

Published by :Aniket Kumar
Published at :07 May 2026 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News jale police traffic rules violation bikers carrying helmet on legguard

हेलमेट को लेगगार्ड में लगाकर जाते लोग

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में बाइक चालक हेलमेट पहनने के बजाय उसे लेगगार्ड में लटकाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस की जांच से बचने के लिए अपनाए जा रहे इस हथकंडे से सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर वाहन जांच अभियान के बावजूद बाइक चालकों के व्यवहार में बदलाव नहीं दिख रहा है. क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सबसे हैरान करने वाला नजारा हेलमेट को लेकर दिख रहा है, जहां चालक सुरक्षा के लिए मिले हेलमेट को सिर पर पहनने के बजाय बाइक के लेगगार्ड में टांगकर चल रहे हैं.

पुलिस को देख सिर पर, वरना लेगगार्ड में

क्षेत्र की सड़कों पर यह खेल आम हो गया है. बाइक चालक पुलिस चेकिंग पॉइंट को देखते ही वाहन रोककर हेलमेट पहन लेते हैं, ताकि चालान से बच सकें. लेकिन जैसे ही वे पुलिस की नजरों से ओझल होते हैं, हेलमेट वापस लेगगार्ड में लटका दिया जाता है. चालकों की यह लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि उनकी अपनी जान के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई है.

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग हेलमेट को सुरक्षा कवच नहीं बल्कि पुलिस से बचने का एक बोझ समझते हैं. सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद इस तरह की मनमानी गंभीर चिंता का विषय है. बुद्धिजीवियों का मानना है कि केवल चालान काटने से सुधार नहीं होगा, बल्कि लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक होना पड़ेगा. पुलिस प्रशासन अब ऐसे चालकों पर सख्ती बरतने की तैयारी में है.

दरभंगा से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिर्पोट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन