Darbhanga News: हफ्ते भर में शुरू करें प्रखंड भवन का निर्माण, डीएम ने दिया सख्त अल्टीमेटम

Published by :Purushottam Kumar
Published at :07 May 2026 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News-dm-kaushal-kumar-inspects-kusheshwarsthan-block-building-construction-delay-action

निरीक्षण करते डीएम

Darbhanga News: दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल भवन का निरीक्षण किया. काम बंद मिलने पर इंजीनियरों को फटकार लगाई और एक सप्ताह में काम शुरू करने का अल्टीमेटम दिया. लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. जानिए खबर विस्तार...

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के जिलाधिकारी (डीएम) कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान प्रखंड में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है. गुरुवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने काम बंद देख विभागीय इंजीनियरों को जमकर डांट लगाई. उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य दोबारा शुरू होना चाहिए.

निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी

डीएम कौशल कुमार ने निर्माण स्थल का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने पाया कि काफी समय से भवन का काम अधर में लटका हुआ है, जिससे सरकारी कामकाज और आम लोगों को परेशानी हो रही है. डीएम ने कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने देरी के कारणों पर जवाब तलब करते हुए अविलंब लेबर और संसाधन बढ़ाकर काम में तेजी लाने को कहा.

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ बिरौल एसडीओ शशांक राज, बीडीओ ललन कुमार चौधरी और सीओ राकेश सिंह यादव भी मौजूद थे. डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें.

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी सरकार

डीएम ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर काम शुरू नहीं हुआ, तो संबंधित अभियंताओं पर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समय पर बुनियादी ढांचा तैयार करना है ताकि स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे प्रखंड और अंचल की सभी सुविधाएं मिल सकें.

दरभंगा से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन