Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट का जलवा, 4 महीने में 2.58 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

दरभंगा एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से इस वर्ष के पहले चार महीनों में 2.58 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर कर नया रिकॉर्ड बनाया है. 88% ऑक्यूपेंसी के साथ अप्रैल में सबसे अधिक भीड़ रही, जिसने मिथिलांचल को देश के बड़े शहरों से सीधे जोड़ दिया है. पढे़ं पूरी खबर…
Darbhanga News: उत्तर बिहार का लाइफलाइन बन चुका दरभंगा एयरपोर्ट सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. इस वर्ष के शुरुआती चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) के आंकड़े इसकी बढ़ती लोकप्रियता की गवाही दे रहे हैं. इन चार माह में कुल 2 लाख 58 हजार से अधिक यात्रियों ने दरभंगा से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी. इस दौरान कुल 1606 विमानों का सफल परिचालन हुआ, जिसमें औसतन 88 प्रतिशत सीटें बुक रहीं.
अप्रैल में रही सबसे अधिक भीड़
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि अप्रैल माह में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही. अप्रैल में कुल 464 फ्लाइट्स के जरिए लगभग 74 हजार लोगों ने सफर किया. शादी-ब्याह का सीजन और गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होने के कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे महानगरों की उड़ानों में भारी भीड़ देखी गई. वहीं, फरवरी में परिचालन थोड़ा कम रहा, जहां 358 विमानों ने 58 हजार यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया.
मिथिलांचल के लिए सुलभ हुई हवाई यात्रा
दरभंगा एयरपोर्ट ने मिथिला सहित आसपास के जिलों के लोगों की राह आसान कर दी है. अब यात्रियों को लंबी दूरी तय कर पटना जाने की मजबूरी नहीं रही. सीधे अपने क्षेत्र से हवाई सेवा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है.
सुविधाओं के विस्तार की मांग
लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए अब एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है. यात्रियों ने प्रतीक्षालय, पार्किंग और सुरक्षा जांच की व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की मांग उठाई है. जानकारों का मानना है कि यदि नई उड़ानें शुरू होती हैं, तो यह संख्या और भी तेजी से बढ़ेगी.
दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










