Darbhanga: दरभंगा में 20 मई को बंद रहेंगी सभी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga medical shops strike on 20 May

बंदी की जानकारी देते तदर्थ समिति के संयोजक और सह संयोजक.

दरभंगा में 20 मई को सभी दवा दुकानें 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी. केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में बंदी का फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले की सभी थोक और खुदरा दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर यह बंदी की जाएगी. बंदी 19 मई की रात 12 बजे से शुरू होकर 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी.

संघ ने आम लोगों से अपील की है कि वे जरूरी दवाओं की खरीदारी पहले ही कर लें, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध

जिला तदर्थ समिति के संयोजक उपेंद्र कुमार सिंह और सह संयोजक अनस अहमद खान ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट से पारंपरिक मेडिकल दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में संचालित मेडिकल दुकानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है.

बिना जांच के दवा बिक्री पर चिंता

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त जांच-पड़ताल के बिना दवाओं की आपूर्ति की जा रही है, जिससे दवाओं के गलत इस्तेमाल और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं.

उन्होंने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लागू करने की मांग की है.

सरकार से की सख्त नीति बनाने की मांग

संघ ने केंद्र सरकार से ई-फार्मेसी नियमों की समीक्षा करने, अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और प्रीडेटरी प्राइसिंग की जांच कराने की मांग उठाई है.

पदाधिकारियों ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य आम लोगों को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, दवा कारोबार में पारदर्शिता और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन