Darbhanga: 20 मई तक विशेष अभियान चलाकर किसानों का बनाया जायेगा फार्मर रजिस्ट्री आइडी

Updated:
विज्ञापन
DM Kaushal Kumar reviewing farmer registry campaign in Darbhanga

समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम कौशल कुमार.

दरभंगा में 20 मई तक विशेष अभियान चलाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जाएगा. डीएम ने हर पंचायत में रोज 25 किसानों का पंजीकरण करने का लक्ष्य तय किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: जिले में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए 20 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसको लेकर शुक्रवार को प्रेक्षागृह में डीएम कौशल कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

डीएम ने पंचायत स्तर पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और राजस्व कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ सभी इच्छुक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई होगी.

हर पंचायत में रोज 25 आईडी बनाने का लक्ष्य

डीएम ने कहा कि जिले के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप ईमानदारी और तत्परता के साथ काम करें.

20 मई को होने वाले महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 25 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है.

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अभियान से पहले 50 किसानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया.

15 दिनों में लंबित आवेदन निपटाने का आदेश

डीएम ने सभी राजस्व कर्मचारियों को लंबित आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों के भीतर करने को कहा. साथ ही परिमार्जन से जुड़े मामलों को युद्धस्तर पर निपटाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि जिन किसानों का केवाईसी पूरा हो चुका है लेकिन अब तक फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बना है, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण कराया जाए.

किसानों को रखने होंगे जरूरी दस्तावेज

फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अपने नाम की जमाबंदी समेत आवश्यक दस्तावेज साथ रखना होगा.

डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि परिमार्जन से जुड़े आवेदनों का जल्द निष्पादन कर उसकी सूची प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण हो सके.

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन