दरभंगा: बहेड़ी में माकपा का प्रदर्शन, अपराध, जलजमाव और होल्डिंग टैक्स के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

सभा को संबोधित करते सीपीआईएम नेता श्याम भारती व अन्य। | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में माकपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालने के बाद बीडीओ और सीओ को मांग पत्र सौंपा.
Darbhanga News: माकपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालने के बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ और सीओ को मांग पत्र सौंपा. प्रदर्शन के दौरान बढ़ते अपराध, जल संकट, बिजली समस्या, जलजमाव और गांवों में होल्डिंग टैक्स वसूली का विरोध किया गया.
Baheri News: कई जनसमस्याओं को लेकर उठाई आवाज
माकपा नेताओं ने गंगदह, चनमाना, अटही, अटहर, सिमरी सहित अन्य गांवों में जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की. इसके अलावा जल संकट और बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई.
बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा
सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए. राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि होल्डिंग टैक्स के नाम पर सरकार गांवों में भी 1200 रुपये तक की वसूली करने की तैयारी कर रही है, जिसका पार्टी विरोध करती है.
कई नेताओं ने किया संबोधित
सभा की अध्यक्षता सत्यनारायण मुखिया ने की. इस अवसर पर अरविंद लालदेव, गोपाल चौधरी, कृष्णकांत मिश्र, मनोज यादव, राम सजीवन सदा, हरिशंकर राम, दिलीप शर्मा, मिथिलेश साह, बैजनाथ पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग की.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










