Darbhanga News: विधानसभावार मतगणना केंद्र का शीघ्र पूर्ण करें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: विधानसभावार मतगणना केंद्र का शीघ्र पूर्ण करें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार ने रविवार को शिवधारा बाजार समिति प्रांगण में तैयार हो रहे बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने रविवार को शिवधारा बाजार समिति प्रांगण में तैयार हो रहे बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) को कहा कि विधानसभावार मतगणना केंद्रों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करायें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से लगातार किया जा सके. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से कहा कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करायें. उन्होंने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीम विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता (भवन) तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन