चार घंटे लेट से मुंबई के लिए रवाना हुआ जहाज

दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को विभिन्न रूटों पर विमानों का परिचालन लेट से हुआ.
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को विभिन्न रूटों पर विमानों का परिचालन लेट से हुआ. जानकारी के अनुसार मुंबई की फ्लाइट के लिये यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा. जहाज यहां से चार घंटा लेट से सुबह 10.50 के बजाय दोपहर करीब 02.54 बजे रवाना हुआ. दिल्ली रूट पर विमान संख्या एसजी 8477 दो घंटा लेट से दोपहर 03.48 बजे उड़ान भरा. फ्लाइट का नियत समय दोपहर 01.30 बजे है. फ्लाइट के संचालन में देरी होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आज यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर फ्लाइटों का आवागमन हुआ. दिल्ली रूट पर सामान्य रूप से दो जोड़ी विमान का संचालन किया गया. दरभंगा एयरपोर्ट से 10 जहाजों का आना- जाना हुआ, जिसमें 1258 यात्रियों ने आवागमन किया. बुधवार को इतने ही विमानों में 1269 पैसेंजरों ने सफर किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










