Darbhanga News: व्यक्ति या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आपसी प्रेम भाव से मनाएं दिवाली

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: व्यक्ति या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आपसी प्रेम भाव से मनाएं दिवाली

Darbhanga News:प्रकाश पर्व दिवाली से पूर्व बीती देर शाम जीएम रोड स्थित एक होटल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रकाश पर्व दिवाली से पूर्व बीती देर शाम जीएम रोड स्थित एक होटल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा, नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसाइटी एवं रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने की. इसमें परंपरागत तरीके से दीप जलाये गये. लक्ष्मी-गणेश का विधिवत पूजन किया गया. पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने फुलझड़ियां छोड़ दिवाली की खुशी मनायी. इस अवसर पर नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ लता खेतान ने स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया. उन्होंने लोगों को बिना किसी व्यक्ति या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए आपसी प्रेम भाव से दिवाली मनाने का आह्वान किया. यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा कि दिवाली सिर्फ दीप जलाने का नहीं, बल्कि मन के भीतर के प्रकाश को जगाने का संदेश देता है. यूनेस्को क्लब के मीडिया प्रभारी डॉ आरएन चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली असत्य पर सत्य और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है. रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार डोकानिया के संचालन में हास्य-व्यंग आधारित सेल्फी प्रतियोगिता करायी गयी. मौके पर सफल तीन-तीन दंपती को उपहार प्रदान किए गए. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं लक्ष्मी-गणेश के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ. मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल व आशी अग्रवाल ने गीत-नृत्य से समां बांध दिया. सदस्यों ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया. मौके पर यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा ने अपने नए सदस्य के रूप में हैरो इंग्लिश स्कूल के ऑनर प्रो. अरविंद सुंदर झा को चादर एवं मोमेंटो से स्वागत किया गया. इसमें डॉ एके गुप्ता, डॉ रामबाबू खेतान, डॉ लता खेतान, डॉ एसएन सर्राफ, डॉ बीबी शाही, डॉ अलका द्विवेदी, डॉ राजेश द्विवेदी, डॉ बीके शर्मा, डॉ सुजाता राय, प्रो. मधुरंजन प्रसाद, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ आरएन चौरसिया, डॉ अंजू कुमारी, डॉ नूतन वाला सिंह, डॉ मनीष कुमार प्रसाद, डॉ दिलीप शुक्ला, सिद्धू मल बजाज, डॉ अभय कुमार कश्यप, डॉ एमएच खान, माला सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, श्रवण कुमार बरौलिया, कुसुम बरौलिया, राजकुमार मारिवाल, राज कुमारी, तरुण मिश्रा, रामबाबू साह, आलोक कुमार, प्रो. अरविन्द सुन्दर झा, विनोद कुमार सिंह, नीलम पंसारी, नीलम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, प्रो. रघुनाथ शर्मा, इन्दु शर्मा, राधा पोद्दार, कात्यायनी, रानी खेतान, अनीता सिंह, नीलम देवी, शिवानी, विमला बजाज, गार्गी द्विवेदी, प्रणव नारायण, राजकुमार पासवान, अरुण सर्राफ, आशीष सर्राफ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन