अलीनगर के व्यवसायी की झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 11:25 PM
फखरे आलम की शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एनएच पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी
अलीनगर. प्रखंड मुख्यालय निवासी बिजनेसमैन 54 वर्षीय फखरे आलम की शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एनएच पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हाइवा के पिछले भाग से उनका स्कॉर्पियो टकरा गयी. वे स्कॉर्पियो के अगले सीट पर बैठे थे. जोरदार टक्कर के कारण घटनास्थल पड़ ही उनकी मृत्यु हो गई. ड्राइवर आंशिक रूप से जख्मी हुआ, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जाता है. मौत से परिवार तथा ग्रामीणों में शोक का माहौल है. फखरे आलम अपनी स्कॉर्पियो से बकरीद मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से घर आ रहे थे. सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के बड़े पुत्र जांबाज आलम, भतीजा गिलमान अली नयाजी, संबंधी सदरे आलम वह मसूद हुसैन शव लेने के लिये वहां गये हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने मृतक का शव सौंप दिया है. लोग एंबुलेंस से शव को लेकर वापस लौट रहे हैं. मृतक की आश्रित मुसर्रत जहां, मझले पुत्र असकर आलम, छोटे पुत्र अरबाज आलम, विवाहिता पुत्री उजमा परवीन तथा छोटी पुत्री ओमैमा परवीन का रो-रोकर का बुरा हाल है. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे. उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर में बिजनेस करते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










