Darbhanga: बिरौल में बाइक-टेम्पू की टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Published by :Sarfaraz Ahmad
Published at :08 May 2026 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Biraul road accident bike tempo collision

सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो

बिरौल में शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. बाइक और टेम्पू की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पढ़ें हादसे की पूरी कहानी…

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल में शुक्रवार सुबह सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

यह दुर्घटना नया पेट्रोल पंप के समीप बाइक और टेम्पू के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हुई.

DMCH ले जाने के दौरान हुई मौत

मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के महेशी बटुआ गांव निवासी 25 वर्षीय रजनीश सदा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रजनीश अपने साथी नंद किशोर सदा के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पू से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां से गंभीर रूप से घायल रजनीश को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

दो घायलों की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में घायल नंद किशोर सदा और अजय मंडल का इलाज सुपौल बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने उठाई स्पीड ब्रेकर की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर सुबह के समय वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है. लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है.

फरार चालक की तलाश में पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं.

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन