दरभंगा के खाटू-श्याम मंदिर पहुंचे बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

Bihar: खाटू-श्याम मंदिर पहुंचे बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
Bihar BJP President: बिहार भाजपा के नए चीफ संजय सरावगी ने मंगलवार को दरभंगा के श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश की पूजा-अर्चना की. इधर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संजय सरावगी को शुभकामनाएं दी.
Bihar BJP President Sanjay Saraogi: बिहार के नए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवागी ने दरभंगा के शिवाजीनगर के जीतूगाछी के प्रसिद्ध श्रीश्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. दिलीप जायसवाल के बाद संजय सरवागी को सोमवार को बिहार का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
संजय सरवागी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नवदायित्व के उपरांत दरभंगा के शिवाजीनगर, जीतूगाछी स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कर सकूं और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहूं, बाबा खाटू श्याम से यही प्रार्थना है. इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.”
संजय सरवागी ने क्या कहा ?
संजय सरावगी ने कहा कि हर घर उद्यमी, हर घर रोजगार, समृद्ध बन रहा अपना बिहार, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने सात निश्चय योजना के तीसरे चरण को मंजूरी दी है. यह योजना साल 2025 से 2030 तक प्रभावी रहेगी.
बिहार को मिलेगा रोजगार: संजय सरावगी
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत उद्योग, उद्यमिता, रोजगार सृजन और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण नौकरियों को बढ़ावा देने वाले कई दूरगामी निर्णय लिए गए हैं. सरकार का संकल्प है कि मजबूत आर्थिक आधार के साथ बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उन्हें राज्य में ही बेहतर अवसर उपलब्ध हों. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार, धन्यवाद एवं अभिनंदन.
Also read: केंद्र में सवर्ण तो प्रदेश में वैश्य समाज के हाथ में भाजपा की कमान, कौन हैं बिहार के नए अध्यक्ष
नितिन नबीन ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि दरभंगा से लगातार 6 बार के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आपके अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त होगा और भाजपा का जनाधार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




