ePaper

केंद्र में सवर्ण तो प्रदेश में वैश्य समाज के हाथ में भाजपा की कमान, कौन हैं बिहार के नए अध्यक्ष 

Updated at : 15 Dec 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Bihar President Sanjay Saraogi

BJP बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (PC: सोशल मीडिया)

Sanjay Saraogi BJP Bihar President: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बाद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है. दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है. आइए बताते हैं आखिर कौन हैं संजय सरावगी ? 

विज्ञापन

BJP Bihar President: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बनाने के बाद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है. बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दरभंगा विधानसभा के विधायक संजय सरवागी हैं. संजय सरवागी वैश्य समुदाय से आते हैं तो वही नितिन नबीन कायस्थ (सवर्ण) हैं. पहले ये दायित्व दिलीप जायसवाल के पास था. दिलीप जायसवाल साल भर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले. 

कौन हैं संजय सरावगी ?

28 अगस्त 1969 को जन्मे संजय सरावगी 55 साल के हैं और वैश्य समुदाय से संबंध रखते हैं. वे भाजपा के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में शामिल माने जाते हैं और कारोबारी वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है. मिथिलांचल की राजनीति में दरभंगा का विशेष महत्व रहा है, जहां संजय सरावगी का प्रभाव भी देखा जाता है. 

विद्यार्थी परिषद से हुई शुरुआत 

दरभंगा के गांधी चौक के रहने वाले संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है. छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया था और अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से की.

Also read: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के चीफ, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह

2005 से लगातार विधायक 

साल 1995 में भाजपा से जुड़े संजय सरावगी पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव लड़े. राजद के सुल्तान अहमद के बाद वो दरभंगा से मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 का विधानसभा चुनाव लगातार जीतते रहे हैं. वो 6 बार लगातार दरभंगा से विधायक चुने जाते रहे हैं. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन