Darbhanga News: भगवत भजन से मिलता विपत्ति सहन करने का सामर्थ्य: बापूजी महाराज

Updated at : 12 Oct 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: भगवत भजन से मिलता विपत्ति सहन करने का सामर्थ्य: बापूजी महाराज

Darbhanga News:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचक छोटे बापूजी महाराज ने भगवान राम के प्रकाट्य प्रसंग का वर्णन किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. रामपुरा चौबे टोल बुढ़वा बाबा स्थान परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचक छोटे बापूजी महाराज ने भगवान राम के प्रकाट्य प्रसंग का वर्णन किया. कहा कि भगवान का नाम उल्टा या सीधा जैसे जपें, आपको इसका सीधा लाभ मिलेगा. भगवान का जन्म बहुत ही शुभ घड़ी में हुआ था. गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि होई वही जो राम रचि राखा, उनके कहने का तात्पर्य था कि जो आपके प्रारब्ध में लिखा गया है, उसे आपको हरहाल में भोगना पडेगा. अगर आप नियमित भजन के साथ ईश्वर का गुणगान करते हैं, तो कठिन से कठिन विपत्ति सहने का सामर्थ्य सहज आ जायेगा. यह सामर्थ्य भजन की शक्ति से आता है. उन्होंने विधि के विधान की चर्चा करते हुए कहा कि रात में सभी अयोध्यावासी नये राजा बनने की खुशी मना रहे थे, लेकिन सुबह में चौदह वर्ष के वनवास की सूचना अयोध्या के प्रजा को मिली, इसलिए कहा गया है कि होनी काफी प्रबल होता है. उसे कोई टाल नहीं सकता है. इसलिये जब भी समय मिले प्रभु का भजन करें. वर्तमान में लोग भौतिक विलासिता के लिए इस कदर दौड़ लगा रहे हैं, जैसे वह इंसान नहीं बल्कि मशीन बन गया है. उन्हे अंत में अफसोस होता है. अगर वास्तविक शांति चाहिए तो धन नहीं बल्कि धर्म करना होगा. कथा स्थल पर भगवान शिव के स्वरूप में आयुष्मान चौबे व पार्वती के स्वरूप में गार्गी भारद्वाज आकर्षण का केन्द्र रहे. पूर्व प्रधानाध्यापक सुशीला देवी व अखिलेश ठाकुर ने संत बापूजी महाराज का राम जानकी मंदिर का तैलचित्र, पाग, चादर व पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया. मौके पर संकल्पित डाॅ उमेश चौबे, विनीता चौबे चुनरी भेंट की. सेवानिवृत शिक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी ने महाराज को राम चरित्र मानस भेंट किया. कथा वाचन से पूर्व पंडित रितु राज द्विवेदी, पंडित शिवेंद्र पांडेय व पंडित अंकित कुमार ने बुढबा बाबा स्थान पर भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कराई. मौके पर सुमित कुमार चौबे, प्रकाश शुक्ला, अजित चौबे, झुनझुन चौबे, बंटी चौबे, अंशु चौबे, संजय तिवारी, मुकेश तिवारी, अमरेन्द्र प्रकाश चौबे, गणेश चौबे, सत्यम कुमार आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन