Darbhanga : लनामिवि में बीएड प्रथम खंड की परीक्षा 13 जून से

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 30 May 2025 10:50 PM

विज्ञापन

लनामिवि में बीएड प्रथम खंड सत्र 2024-26 के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 13 जून से शुरू होगी जो 20 जून तक होगी.

विज्ञापन

Darbhanga : दरभंगा. लनामिवि में बीएड प्रथम खंड सत्र 2024-26 के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 13 जून से शुरू होगी जो 20 जून तक होगी. इसको लेकर विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. इसमें विश्वविद्यालय क्षेत्र के 34 कॉलेजों के लगभग साढे तीन हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे. सात केंद्रों पर ली जायेगी परीक्षा परीक्षा आयोजन के लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में दो-दो तथा बेगूसराय में एक कुल सात केंद्र निर्धारित किये गये हैं. दरभंगा में महात्मा गांधी कॉलेज एवं एमएमटीएम कॉलेज, मधुबनी में जेएमडीपीएल कॉलेज एवं बीएम कॉलेज राहिका को केंद्र बनाया गया है. समस्तीपुर में सरस्वती देवी राम सागर झा कालेज ऑफ फार्मेसी गोपुर सरायरंजन, बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला कालेज रामपुर, दुधपुरा एवं बेगूसराय में आरकेए लॉ कालेज को केंद्र बनाया गया है. 13 जून को चाइल्डहूड एंड ग्रोइंग अप. 14 जून कंटेंपरेरी इंडिया एंड एजुकेशन, 16 जून को लर्निंग एंड टीचिंग, 17 जून को लैंग्वेज एक्रोस द कैरिकुलम, 18 जून को अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एंड सब्जेक्ट, 19 जून को जेंडर स्कूल इन सोसाइटी, 20 जून को पैडागोगी आफ ए स्कूल सब्जेक्ट 1, माडर्न इंडियन लैंग्वेज में से कोई एक, पैडागोगी विषय जैसे हिंदी, मैथिली, उर्दू. पैडागोगी आफ इंग्लिश. पैडागोगी आफ क्लासिकल लैंग्वेज (संस्कृत). पैडागोगी आफ फिजिकल साइंस. पैडागोगी आफ सोशल साइंस. पैडागोगी आफ कामर्स, पैडागोगी आफ होमसाइंस, पैडागोगी आफ कंप्यूटर साइंस विषय शामिल है. परीक्षा आयोजन को लेकर तैयारी शुरू परीक्षा आयोजन को लेकर सभी बीएड कालेजों के साथ निर्धारित केंद्रों को सूचना सहित अग्रेतर कार्रवाई के लिये पत्र जारी कर दिया गया है. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए संबंधित जिला प्रशासन एवं स्थानीय थानाध्यक्ष आदि को सूचना भेजी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन