Darbhanga : डाउन सर्वर के बीच 611 लोगों का बना आयुष्मान कार्ड
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 30 May 2025 6:31 PM
प्रखंड क्षेत्र में अंतिम दिन शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में कर्मियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
Darbhanga : तारडीह. प्रखंड क्षेत्र में अंतिम दिन शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में कर्मियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इस दौरान 611 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ कृष्णचंद्र महासेठ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभायी है. वहीं अन्य विभाग के कर्मियों ने भी सहयोग किया है. बीडीओ प्रीति कुमारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे कर्मियों समेत इसमें शामिल सभी लोगों को साधुवाद दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










