Darbhanga News: सहायक तकनीकी प्रबंधक ने की लेखापाल के साथ गाली-गलौज

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सहायक तकनीकी प्रबंधक ने की लेखापाल के साथ गाली-गलौज

Darbhanga News:संयुक्त कृषि भवन परिसर स्थित आत्मा कार्यालय के लेखापाल के साथ सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. संयुक्त कृषि भवन परिसर स्थित आत्मा कार्यालय के लेखापाल के साथ सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर लेखापाल सुमन कुमार ने डीएओ सह परियोजना निदेशक आत्मा को आवेदन दिया है. कहा है कि 11 अक्तूबर की दोपहर बहेड़ी प्रखंड में पदस्थापित सहायक तकनीकी प्रबंधक चंदन कुमार सिंह कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे. आते ही ही गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. कहा कि अप्रैल व मई माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. सोमवार तक भुगतान नहीं होता है तो तुमको देख लेंगे. कहा कि चंदन कुमार सिंह 51 दिन अवकाश पर थे. बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही कार्य स्थल से गायब थे. इस संबंध में स्पष्टीकरण पूछा गया था, जिसे जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया. इस कारण उनका मानदेय लंबित है. लेखापाल ने डीएओ से चंदन के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन