छात्रा के साथ अश्लील हरकत के आरोप में एचएम गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 10:02 PM
दिलीप कुमार को स्कूल की छात्रा के साथ योगाभ्यास के दौरान छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में बिशनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मगंलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
हनुमाननगर. मध्य विद्यालय विशनपुर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को स्कूल की छात्रा के साथ योगाभ्यास के दौरान छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में बिशनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मगंलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित दो छात्रा की ओर से विशनपुर थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार प्रधानाध्यापक योगाभ्यास के क्रम में छात्रा व उसकी सहेली के साथ कमरे में दुपट्टा हटाकर बदन के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ करता था. विरोध करने पर मारपीट व अभिभावक से शिकायत की बात कहने पर पंजी से नाम काटने की धमकी देने की भी बात कही है. घटना के दिन अभिभावक को स्कूल बुलाने पर प्रधानाध्यापक की ओर से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बात भी छात्रा ने आवेदन में कही है. थानाध्यक्ष अनोज कुमार के अनुसार पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी हेडमास्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










