Darbhanga : कथित रूप से अपहृत दो महिलाएं बरामद

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सोनकी पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कथित रूप से अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

सदर. सोनकी पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कथित रूप से अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला दस दिन पूर्व गायब हो गयी थी. इसे लेकर पति ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. महिला का ससुराल सोनकी के सहिला में है. वहीं सोनकी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला नौ माह से गायब थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और सघन छापेमारी कर पुलिस टीम ने युवतियों की सकुशल बरामदगी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन