Darbhanga News: गौड़ाबौराम विधानसभा में खुला खाता, एक उम्मीदवार ने भरा नामजदगी का पर्चा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: गौड़ाबौराम विधानसभा में खुला खाता, एक उम्मीदवार ने भरा नामजदगी का पर्चा

Darbhanga News:तीसरे दिन सोमवार को कुशेश्वरस्थान व गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से छह उम्मीदवारों ने नामांकन शुल्क जमा कर एनआर कटाया

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे दिन सोमवार को कुशेश्वरस्थान व गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से छह उम्मीदवारों ने नामांकन शुल्क जमा कर एनआर कटाया. वहीं एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. कुशेश्वरस्थान विस क्षेत्र के लिए बिरौल अनुमंडल परिसर स्थित नाजिर रसीद काउंटर से दो उम्मीदवारों ने नामांकन शुल्क जमा किया. इनमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी के रामपुर निवासी सरोज पासवान की पत्नी अंजू देवी एवं जन सुराज से नथुनी पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान शामिल हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ शशांक राज ने बताया कि दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए रसीद कटाया है. वहीं गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर मयंक सिंह ने बताया कि तीसरे दिन यहां चार उम्मीदवारों ने नाजिर रसीद कटाया है. इनमें रसलपुर निवासी श्याम सुंदर चौधरी निर्दलीय, लगमा निवासी अरुण ठाकुर निर्दलीय, दक्षिणी कसरौर से राष्ट्रीय जनता शक्ति की प्रत्याशी सोनी देवी आजाद, समाज पार्टी से पलवा निवासी प्रेम कुमार मुखिया ने एनआर कटाया. वहीं मिथिला मुक्ति मोर्चा पार्टी से सरोज चौधरी ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर गौड़ाबौराम विस क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन