Darbhanga News: दिल्ली में कारपेंटर का काम करनेवाले युवक की मौत, शव पहुंचते ही भरवाड़ा में मचा कोहराम
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 03 Aug 2025 9:53 PM
Darbhanga News:नगर पंचायत भरवाड़ा वार्ड पांच निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र मिथिलेश कुमार शर्मा (22) का दिल्ली से शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया.
Darbhanga News: सिंहवाड़ा. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा वार्ड पांच निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र मिथिलेश कुमार शर्मा (22) का दिल्ली से शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मिथिलेश अपने भाई अवधेश कुमार शर्मा के साथ दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था. बताया गया है कि एक अगस्त को मिथिलेश काम करते समय अचानक गिर गया. इसमें उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. भाई अवधेश ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. दिल्ली में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव भरवाड़ा लाया गया. शव के पहुंचते ही गांव में शोक की लहर फैल गई. परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रो रहे थे. मृतक के पिता गुलाब शर्मा ने बताया कि मिथिलेश उनका सबसे छोटा बेटा था. परिवार में दो बहनों की शादी हो चुकी है. बांकी सभी भाई अविवाहित हैं. मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि काम करते समय गिरने से मिथिलेश का सिर फट गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










