Darbhanga News: कांवर यात्रा पर गये पशु चिकित्सक की मौत, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: कांवर यात्रा पर गये पशु चिकित्सक की मौत, शोक की लहर

Darbhanga News:पड़री निवासी पशु चिकित्सक चंदन ठाकुर का रविवार को देवघर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. पड़री निवासी पशु चिकित्सक चंदन ठाकुर का रविवार को देवघर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 36 वर्षीय चंदन ठाकुर क्षेत्र में पशुओं के कुशल उपचार के लिए प्रसिद्ध थे. आसपास के कई गांवों में उनकी अच्छी पहचान थी. जानकारी के अनुसार वे पांच दिन पहले देवघर गए थे. रविवार को अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. साथ मौजूद कांवरियों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. मृतक की पत्नी और इकलौते पुत्र लव कुमार ठाकुर का रो-रोकर बुरा हाल है. घनश्याम राय ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट पर किया जाएगा. ग्रामीणों ने एक कर्मठ और सेवाभावी व्यक्ति के असमय जाने पर गहरा दुःख प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन