अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है कबीर की वाणी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिवसीय कबीर संत सम्मेलन शुरू, कई जिलों से पहुंचे अनुयायी सदर : कबीर आश्रम गंगवारा में दो दिनों तक चलनेवाला 53 वां कबीर संत सम्मेलन सोमवार को शुरु हो गया. इसका उद्घाटन आश्रम के महंथ अशर्फी दास ने दीप जलाकर किया. मौके पर कबीर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष भुटकुन दास ने कहा कि […]
विज्ञापन
दो दिवसीय कबीर संत सम्मेलन शुरू, कई जिलों से पहुंचे अनुयायी
सदर : कबीर आश्रम गंगवारा में दो दिनों तक चलनेवाला 53 वां कबीर संत सम्मेलन सोमवार को शुरु हो गया. इसका उद्घाटन आश्रम के महंथ अशर्फी दास ने दीप जलाकर किया. मौके पर कबीर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष भुटकुन दास ने कहा कि कबीर की वाणी सुनने से मन की शांति मिलती है. मनुष्य को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये. महंथ श्री दास ने कहा कि कबीर की वाणी अनमोल है. यह लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है. डा. बुचरु पासवान ने कबीर साहेब की वाणी पर अमल करने की अपील की. आकाशवाणी पटना की गायिका रामरती दासि, सरस्वती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं तारा देवी द्वारा
भजन की प्रस्तुति दी जायेगी. इस दौरान श्रद्धालु कबीर की भक्ति में लीन रहे. सम्मेलन में प्रदेश के कोने कोने से पधारे संत महात्माओं के भजन कीर्त्तन एवं प्रवचन को सुनकर उपस्थित लोगों ने लाभ उठाया. प्रवचन देर रात तक चला. 11 बजे रात में सामूहिक प्रार्थना कर विश्राम किया गया. मौके पर आचार्य मनमोहन, दयानंद दास, बौकू दास, रामभरोस दास, शैनी दास, डा. हरिशचंद्र सहनी आदि उपस्थित थे.
मंगलवार प्रात: चार बजे प्रभाती से सम्मेलन का कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










