नये साल के जश्न मेें डूबे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

नववर्ष का स्वागत. आधी रात से शुरू हो गयी आतिशबाजी, झूमे शहरवासी दरभंगा : जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ गयी. टिक-टिक करती घड़ी की सूई ने जैसे ही रात के 12 बजे के वक्त को छुआ, युवाओं का उत्साह छलक पड़ा. कड़ाके की ठंड के कारण नीरव रात पड़ी […]
विज्ञापन
नववर्ष का स्वागत. आधी रात से शुरू हो गयी आतिशबाजी, झूमे शहरवासी
दरभंगा : जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ गयी. टिक-टिक करती घड़ी की सूई ने जैसे ही रात के 12 बजे के वक्त को छुआ, युवाओं का उत्साह छलक पड़ा. कड़ाके की ठंड के कारण नीरव रात पड़ी रात अचानक से गूंजायमान हो उठा. चारों ओर से पटाखों की आवाज आने लगी. नये साल का स्वागत आतीशबाजी के साथ युवाओं ने किया. रात 12 बजे शुरू हुई आतीशबाजी एक बजे बाद तक चलती रही. इससे फूटती सतरंगी रोशनी से कालिमा की चादर में लिपटा आसमान नहा उठा.
चारों ओर से हैप्पी न्यू इयर की गूंज सुनाई पड़ने लगी. बिस्तर पड़े लोगों की नींद इसने तोड़ दी. खिड़की के झरोखे से वे लोग भी आनंददायक पल के गवाह के रूप में शरीक हो गये. रविवार को अपेक्षाकृत सबेरे सभी ने बिस्तर छोड़ दिया. पहले अपने परिजन को नये साल की शुभकामना दी. अपने बड़ों के पांव छू आशीर्वाद लिया. इसके बाद जश्न की तैयारी में जुट गये. पिकनिक का प्लान तो पहले से तैयार था.
पिछले करीब एक सप्ताह से अपने दोस्तों के साथ इसकी योजना बना रखी थी. आज उसे मूर्त रूप देना था. जल्दी-जल्दी नहा-धोकर आकर्षक वस्त्र पहने और निकल पड़े पिकनिक मनाने.
दोपहर बाद सूर्यदेव ने भी फैला दिये पंख: सुबह में छाये घुप कोहरे व कड़ाके की ठंड ने जश्न के उमंग को ठंडा कर रखा था, लेकिन दोपहर बाद मानो भगवान सूर्यदेव ने भी अपने पंख खोल मीठी धूप के जरिये लोगों को इस पल के उमंग की बाधा को दूर कर दिया. अचानक से पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से कम संख्या में नजर आ रहे लोगों की भीड़ में इजाफा हो गया.
दिखा मेले से नजारा
इस मौके पर राज परिसर में मेले सा नजारा बना रहा. शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. दुकानदारों ने भी इस मौके का फायदा उठान के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी. चटपटे व्यंजनों के साथ ही बच्चों के खिलौने की दुकान सुबह में ही सज चुकी थी. इन दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही.
झूमते-नाचते रहे युवा: पिकनिक मनाने पहुंची युवाओं की टोली ने इस मौके पर जमकर जश्न मनाया. अपने साथ लाये साउंड सिस्टम पर बज रहे गीत पर नाचते रहे. इस दौरान बाइकर्स ने खूब धमाल भी मचाया. राज परिसर में स्टंट करते नजर आये.
तैनात रही पुलिस: मौके पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के नजरिए से पुलिस तैनात रही. राज परिसर में विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया था. ये पूरे परिसर की गश्त लगाते रहे.
हैपी न्यू इयर के साथ दी शुभकामनाएं
भगवती के आशीर्वाद के लिए लगा तांता
लोगों ने नये साल का स्वागत अपने ईश का आशीर्वाद लेने के साथ किया. इसको लेकर मंदिरों में सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही. श्यामा मंदिर, मनोकामना मंदिर, कंकाली मंदिर, म्लेच्छ मिर्दिनी मंदिर, सैदनगर काली मंदिर समेत अन्य प्रमुख आस्था के केंद्रों पर लोगों का तांता लगा रहा. लोगों ने पूजा-अर्चना कर देवी-देवता का आर्शीवाद ले नये साल की शुरूआत की. सर्वाधिक भीड़ श्यामा व मनोकामना मंदिर में लगी नजर आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










