दरभंगा चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन की मौत

Published at :04 Nov 2016 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन की मौत

दरभंगा : जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के तारालाही चौक के पास आज तड़के बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक के चाय दुकान में घुस जाने से तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गयी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिये डीएमसीएच में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के तारालाही चौक के पास आज तड़के बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक के चाय दुकान में घुस जाने से तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गयी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिये डीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव के साथ विरोध में सड़क जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक मृतकों में जुबेर, फनेत और नंद किशोर मिश्र का नाम शामिल है.

घटना के बाद तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी और वीडिओ पहुंच गये और उन्होंने लोगों को समझाने का काम किया. तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजनों को बीस-बीस हजार रुपये का चेक दिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग सुबह-सुबह दुकान में खड़े होकर चाय पी रहे थे. तभी अचानक दूसरी तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया. उस वक्त दुकान में कम ही लोग मौजूद थे. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से शांत रहने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक ट्रक ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन