बिहार के दरभंगा में दलालों के चंगुल से मुक्त हुए 29 बच्चे

दरभंगा : रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बाल मजदूरी के लिये हरियाणा ले जाये जा रहे 29 बच्चों को मुक्त कराया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में रेल पुलिस ने तीन एजेंटों को भी हिरासत में लिया है. पूछताछ में पता चला है कि सभी […]
दरभंगा : रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बाल मजदूरी के लिये हरियाणा ले जाये जा रहे 29 बच्चों को मुक्त कराया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में रेल पुलिस ने तीन एजेंटों को भी हिरासत में लिया है. पूछताछ में पता चला है कि सभी बच्चे सुपौल जिले के भपटियाही, किशनपुर, निर्मली गांव के रहने वाले हैं. इतना ही नहीं मुक्त कराये गये कुछ बच्चों ने बिहार सरकार के सरकारी स्कूल का ड्रेस भी पहना हुआ है. बच्चों की उम्र नौ से 13 साल के बीच बतायी जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकइन बच्चों को हरियाण में मशरूम की पैकिंग के लिये ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार एजेंटों ने बताया है कि उन्हें इन बच्चों को ले जाने के एवज में बीस से 25 हजार रुपये कमीशन मिलता है जबकि बच्चों को तीन से चार हजार रुपये पकड़ा दिया जाता है. यह पूरा मामला ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस पूरे मामले का गहन अनुसंधान कर रही है. मुक्त कराये गये सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है और बाद में उन्हें माता पिता को सौंपा जायेगा. आरपीएफ मानव तस्करी के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




