बिहार के दरभंगा में भाजपा विधायक का भाई शराब पीते पकड़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में भाजपा विधायक संजय सराउगी के भाई अजय व उनके दो अन्य साथियों को उत्पाद अधीक्षक ने बंद गाड़ी में शराब पीते पकड़ा है. अजय के साथ समहरणायलयकर्मी पंकज कुमार व एलआइसी एजेंट रितेश कुमार कोपकड़ा गया है. ये तीनों एक चार पहिया गाड़ी में एसी ऑन कर अंदर बैठ […]
विज्ञापन
दरभंगा : बिहार के दरभंगा में भाजपा विधायक संजय सराउगी के भाई अजय व उनके दो अन्य साथियों को उत्पाद अधीक्षक ने बंद गाड़ी में शराब पीते पकड़ा है. अजय के साथ समहरणायलयकर्मी पंकज कुमार व एलआइसी एजेंट रितेश कुमार कोपकड़ा गया है.
ये तीनों एक चार पहिया गाड़ी में एसी ऑन कर अंदर बैठ कर शराब पी रहे थे. यह घटना गुरुवार रात दस बजे के आसपास की है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह शराब कहां से लायी या उन्हें कहां से मिली. उल्लेखनीय है कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में शराब पीने व उसके कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसे गैर कानूनी कार्य घोषित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










