बिहार : दरभंगा में बस दीवार से टकराई, सभी सुरक्षित

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में कादिराबाद के समीप आज सुबह स्कूल की एक बस दीवार से टकरा गयी. हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत और जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गयी […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा में कादिराबाद के समीप आज सुबह स्कूल की एक बस दीवार से टकरा गयी. हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत और जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गयी है.
जानकारी के मुताबिक दरभंगा पब्लिक स्कूल की बस से गड्ढे में भरा पानी वहां से गुजर रहे किसी एक व्यक्तिके ऊपर जालगा और उसने बस चालक की पिटाई कर दी.इसीदौरान चालकने अपना नियंत्रण खो दिया और बस दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि हादसे में कोई हताहत और जख्मी नहीं हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस बस सहित संबंधित लोगों को थाना ले गयी है. जहां उनसे पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










