साहत्यि अकादेमी पुरस्कार को ले बधायी

साहित्य अकादेमी पुरस्कार को ले बधायी दरभंगा. मिथिला राज्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डा राममोहन झा ने मैथिली का साहित्य अकादेमी का पुरस्कार डा. मन मोहन झा को दिये जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई दी है. डा झा ने कहा कि कथा संग्रह ‘खिस्सा’ पर पुरस्कार दिये जाने की घोषणा से मिथिला वासी अपने […]
साहित्य अकादेमी पुरस्कार को ले बधायी दरभंगा. मिथिला राज्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डा राममोहन झा ने मैथिली का साहित्य अकादेमी का पुरस्कार डा. मन मोहन झा को दिये जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई दी है. डा झा ने कहा कि कथा संग्रह ‘खिस्सा’ पर पुरस्कार दिये जाने की घोषणा से मिथिला वासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं. शिक्षामंत्री से अनियमितता की जांच की मांगदरभंंगा. प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा राममोहन झा ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि लनामिवि के अंगीभूत इकाई बीएमए कॉलेज बहेड़ी के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. महेंद्र नारायण दत्त के द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. डा. झा ने अनियमितता के बावत 23 बिंदुओं पर दिये ज्ञापन में चर्चा की है. वहीं उन्होंने एमके कॉलेज लहेरियासराय के प्रधानाचार्य डा सरदार अरविंद सिंह के कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग शिक्षा मंत्री से की है. इसके लिए उन्होंने शपथ पत्र के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










