गेवाल गांव में आग लगने से आठ घर जलकर राख

Updated at :14 Dec 2015 7:28 PM
विज्ञापन
गेवाल गांव में आग लगने से आठ घर जलकर राख

गेवाल गांव में आग लगने से आठ घर जलकर राख फोटो::::::14परिचय : गेवाल गांव में जलकर राख मकान व घर का सामान. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू भैंस एवं बछड़े भी अगलगी में जलकर मर गये बहेड़ी . अटहर दक्षिणी पंचायत के गेवाल गांव में सोमवार को अगलगी की घटना […]

विज्ञापन

गेवाल गांव में आग लगने से आठ घर जलकर राख फोटो::::::14परिचय : गेवाल गांव में जलकर राख मकान व घर का सामान. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू भैंस एवं बछड़े भी अगलगी में जलकर मर गये बहेड़ी . अटहर दक्षिणी पंचायत के गेवाल गांव में सोमवार को अगलगी की घटना में आठ घर जल कर राख हो गये. करीब तीन बजे हुई इस अगलगी की घटना में ग्रामीणों की मदद से अथक प्रयास के बाद पम्पसेट की मदद से आग पर एक घंटे बाद काबू पा लिया गया. लेकिन देर शाम तक आग लगने की कारणों को पता नहीं चल सका है. लोग चूल्हे से फेंकी गयी चिनगारी से आग लगने का अनुमान लगा रहे हैं. इस घटना में गणेशी मंडल के घर में रखी बाइक के अलावा एक साइकिल भैंस एवं उसके बछड़े की जलने से मृत्यु हो गयी. वहीं भिखर मंडल, अमरनाथ मंडल, कैलाश मंडल, रमेश यादव, राजेश्वर यादव एवं मुकेश यादव के घर में रखी सभी सामग्री जल कर राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ बीडीओ के आदेश पर अंचल निरीक्षक अशोक यादव ने पीड़ित परिवार की क्षतिपूर्ति का आकलन कर उन्हें अविलंब सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. इसको लेकर मुखिया विजय यादव ने प्रशासन से अविलंब सरकारी सहायता देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन