जिला फुटबॉल टीम गठित, पहला मैच मुजफ्फरपुर से

Updated at :14 Dec 2015 7:28 PM
विज्ञापन
जिला फुटबॉल टीम गठित, पहला मैच मुजफ्फरपुर से

जिला फुटबॉल टीम गठित, पहला मैच मुजफ्फरपुर से राज्यस्तरीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सामोतिहारी में 15 से हो रहा आयोजन दरभंगा. दरभंगा डिस्ट्रीक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से पिछले 6 दिसंबर से आयोजित लीग मैचों के आधार पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला फुटबॉल टीम गठन किया गया है. […]

विज्ञापन

जिला फुटबॉल टीम गठित, पहला मैच मुजफ्फरपुर से राज्यस्तरीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सामोतिहारी में 15 से हो रहा आयोजन दरभंगा. दरभंगा डिस्ट्रीक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से पिछले 6 दिसंबर से आयोजित लीग मैचों के आधार पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला फुटबॉल टीम गठन किया गया है. टीम में दरभंगा स्पोर्ट्स क्लब से करण राज, सतीश कुमार पासवान,बलराम राम, कन्हैया कुमार, सूरज कुमार, गौतम कुमार का चयन किया गया है. जबकि मिथिला स्पोर्ट्स क्लब से आलोक तिर्की, वैद्यनाथ कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार राम चयनित हुए हैं. न्य मिथिला स्पोर्ट्स क्लब से कन्हैया कुमार, बाबा राजा रामधनी स्पोर्ट्स क्लब शुभंकरपुर से मनोज कुमार, मिठू कुमार, सुनील दत्त ठाकुर, भारतीया स्पोर्ट्स क्लब सकरी से सुजीत कुमार, मनजीत कुमार ठाकुर एवं एनसीसी बहुआरा से नीरज कुमार एवं मिथिलेश कुमार चयनित हुए हैं. सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में गौरव कुमार, मो.शहनवाज, अखिल कुमार एवं विजय कुमार राम का चयन किया गया है. बता दें कि दरभंगा जिला फुटबॉल टीम का पहला मैच 16 दिसंबर को मोतिहारी में होगा. मोतिहारी में 66 वां राज्यस्तरीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई जिले की टीमें भाग लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन