कोर्ट के आदेश को धता बता प्रतिनियोजित हैं डेढ़ सौ शिक्षक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Dec 2015 3:33 AM
विज्ञापन

हनुमाननगर : प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलहंटा पटोरी परिसर के दक्षिण पूर्व छोड़ पर संचालित प्रखंड संसाधन केन्द्र हनुमाननगर में अनियमितता चरम पर है. न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा कर शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाया ज ा रहा है. बीईओ के आदेश को […]
विज्ञापन
हनुमाननगर : प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलहंटा पटोरी परिसर के दक्षिण पूर्व छोड़ पर संचालित प्रखंड संसाधन केन्द्र हनुमाननगर में अनियमितता चरम पर है. न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा कर शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाया ज ा रहा है. बीईओ के आदेश को ठेंगा दिखाकर यहां के करीब डेढ़ सौ प्रतिनियोजित शिक्षक अपने मूल विद्यालय में योगदान नहीं कर रहे हैं.
निरीक्षण में मिली थी भारी अनियमितताएं
20 अगस्त को बीडीओ पंकज कुमार द्वारा बीआरसी का औचक निरीक्षण के क्रम में कई प्रकार की अनियमितता सामने आयी थी. इसी आलोक में बीडीओ ने अपने पत्रांक 1617,दिनांक 31 अगस्त 2015 के माध्यम से अनुबंध पर कार्यरत लेखापाल राहुल कुमार से वेतन संबंधी अनुपस्थिति विवरणी,भुगतान पंजी,रोकड़ पंजी आदि के संधारण नहीं होने को लेकर बिन्दुवार स्पष्टीकरण देने को कहा था. लेकिन आजतक न कोई जवाब नहीं आया और न ही बीडीओ ने उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई की.
नवम्बर के तीसरे सप्ताह में गोदाईपट्टी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माधोपुर-पंडौल में कार्यरत एक शिक्षिका के निर्धारित वेतन से कम भुगतान करने संबंधी आवेदन को लेकर बीडीओ ने बीईओ से आवेदन के जांचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई करने तथा दोषी कर्मी को चिन्हित करते हुए उनके नाम और पदनाम के साथ तीन दिनों के अन्दर प्रतिवेदन देने को कहा था.
इसको लेकर भी आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया.वहीं नेयाम छतौना पंचायत के एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा एक शिक्षक के एक सप्ताह से अधिक का वेतन काट देने के बावजूद लेखापाल द्वारा उस शिक्षक को पूर्ण वेतन भुगतान कर दिया गया. इन्हीं सब कारणों से बीडीओ ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए प्रखंड शिक्षकों के वेतन पंजी पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. साथ ही लेखापाल को सभी अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










