गौड़ाबौराम क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री

गौड़ाबौराम क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री फोटो परिचय-मनसारा में संबोधित करते मंत्री श्री सहनी. गौड़ाबौराम : चुनाव में आप सभी लोगों ने जो एकता का प्रदर्शन किया, उसके लिए हमें काफी खुशी है. आपके गांव मनसारा में भाषण देने नहीं बल्कि शुक्रिया अदा करने आया हूं.उक्त बातें खाद्य उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी ने […]
गौड़ाबौराम क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री फोटो परिचय-मनसारा में संबोधित करते मंत्री श्री सहनी. गौड़ाबौराम : चुनाव में आप सभी लोगों ने जो एकता का प्रदर्शन किया, उसके लिए हमें काफी खुशी है. आपके गांव मनसारा में भाषण देने नहीं बल्कि शुक्रिया अदा करने आया हूं.उक्त बातें खाद्य उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी ने अभिनंदन समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा की आपके आशीर्वाद से इस क्षेत्र से जो सफलता हासिल हुई है बल्कि पूरे बिहार में आपके प्यार से बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनी है. चुनाव के दौरान इस क्षेत्र को करीब से जानने का प्रयास किया. यहां के लोग दिलदार और दानवीर भी हैं. जिस तरह मैंने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास किया हूं उसी तरह गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र को संवारने के लिए आया हूं.आपकी उम्मीद पर पूरी तरह खड़ा उतरुंगा. श्री सहनी ने कहा की बिहार के विकास की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती रही है और आगे भी होगी. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्यपति मो. मुर्तुजा,राजद नेता अबुल हयात, जदयू जिला उपाध्यक्ष कन्हैया साहू ,गणेश मुखिया,कमरे आलम,मो. सरफे,मो फजलु,अनिल भारती,मनोज मंडल,राजकुमार सहनी,मो कम्मे,पवन सहनी,देवकांत सहनी,समसे आलम मो. समसाद,मो. हैदर अली सहित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










