नौ घंटे लेट रवाना हुई शहीद

नौ घंटे लेट रवाना हुई शहीद दरभंगा. अमृतसर जानेवाली 14673 शहीद एक्सप्रेस शनिवार को नौ घंटे से अधिक विलंब से रवाना हुई. इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. उल्लेखनीय है कि घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार मद्धम पड़ गयी है. लंबी दूरी की प्राय: सभी ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही […]
नौ घंटे लेट रवाना हुई शहीद दरभंगा. अमृतसर जानेवाली 14673 शहीद एक्सप्रेस शनिवार को नौ घंटे से अधिक विलंब से रवाना हुई. इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. उल्लेखनीय है कि घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार मद्धम पड़ गयी है. लंबी दूरी की प्राय: सभी ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं. इस वजह से स्वतंत्रता सेनानी दो दिन रद्द भी रही. हालांकि शनिवार को यह गाड़ी निर्धारित समय पर रवाना हो गयी. रेल सूत्र के मुताबिक अमृतसर से जयनगर आ रही 14674 शहीद एक्सप्रेस समाचार भेजे जाने तक खलीलाबाद पहुंची थी. यह गाड़ी छह घंटे लेट चल रही है. इसमें और इजाफे की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










