रेल एसपी आज करेंगे जीआरपी थाने का निरीक्षण

रेल एसपी आज करेंगे जीआरपी थाने का निरीक्षण दरभंगा. रेल एसपी वीरेंद्र नारायण झा जीआरपी थाने का 13 दिसंबर को निरीक्षण कर सकते हैं. अगर अंतिम समय में कार्यक्रम में फेरबदल नहीं हुआ तो उनका आगमन तय है. इसको लेकर दरभंगा जंकशन स्थित रेल थाने में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. संचिकाओं को अद्यतन […]
रेल एसपी आज करेंगे जीआरपी थाने का निरीक्षण दरभंगा. रेल एसपी वीरेंद्र नारायण झा जीआरपी थाने का 13 दिसंबर को निरीक्षण कर सकते हैं. अगर अंतिम समय में कार्यक्रम में फेरबदल नहीं हुआ तो उनका आगमन तय है. इसको लेकर दरभंगा जंकशन स्थित रेल थाने में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. संचिकाओं को अद्यतन करने तथा अन्य जरूरी व्यवस्था को दुरूस्त करने में थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अन्य कर्मी जुटे हैं. सभी फाइलों से धूल हट गयी है. स्टेशन डायरी, केस डायरी आदि अद्यतन कर दिये गये हैं. सूत्रों के अनुसार पुराने मामलों से संबंधित फाइलों की जानकारी को भी सूचिबद्ध कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि रेल एसपी ने पिछले दिनों जीआरपी रेल थाने का मुआयना किया था. दरभंगा जंकशन के थाने का निरीक्षण की तिथि पहले निर्धारित थी, अंतिम समय में डीआइजी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की वजह से एसपी यहां नहीं आ सके. अब 13 दिसंबर को उनके आगमन की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










