ककोढ़ा की टीम ने नरवाड़ को हराया

ककोढ़ा की टीम ने नरवाड़ को हराया तारडीह. शेरपुर गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित शहीद मनीष चौधरी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले रोमांचक क्वार्टर फाइनल में नीतीश एलेवन ककोढ़ा ने नरवाड़ की टीम को 129 रनों से हरा दिया. पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ककोढ़ा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर […]
ककोढ़ा की टीम ने नरवाड़ को हराया तारडीह. शेरपुर गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित शहीद मनीष चौधरी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले रोमांचक क्वार्टर फाइनल में नीतीश एलेवन ककोढ़ा ने नरवाड़ की टीम को 129 रनों से हरा दिया. पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ककोढ़ा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में अमरजीत के 47 गेंद पर शतक की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलने उतरी नरवाड़ की टीम 72 रन पर ही सिमट गयी. ककोढ़ा की ओर से सरोज ने सर्वश्रेष्ठ बाॅलिंग का प्रदर्शन किया. अपने स्पेल में चार ओवर में सात रन देकर छ: विकेट चटकाये. मैन ऑफ दॅ मैच विजेता टीम के अमरजीत को शानदार बल्लेबाजी और सरोज को सर्वश्रेष्ठ बाॅलिंग के लिए संयुक्त रूप से दिया गया. आयोजन समिति ने बताया कि दूसरा क्वार्टर फाइनल सोमवार को पाली और सरसो पाही के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










